फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामान्य प्रजाति का गन्ना नहीं लिया तो आंदोलन : वीरेंद्र राणा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। को-ऑपरेटिव शुगर मिल बागपत के उपाध्यक्ष वीरेंद्र राणा ने कहा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह के जन्म दिवस तक सामान्य प्रजाति का गन्ना मिल ने नहीं लिया तो इसके विरोध में आंदोलन शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पेराई सत्र शुरू हुए एक माह से अधिक समय हो गया है। किसानों के सामने परेशानी आ हो रही है।
विज्ञापन

शुगर मिल स्थिति निजी कार्यालय में बैठक के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए वीरेंद्र राणा ने कहा कि 31 अक्तूबर को मिल का पेराई सत्र शुरू हुआ था। मिल के संचालन को एक माह और 18 दिन बीत गए हैं। अभी तक सामान्य प्रजाति का गन्ना लेना शुरू नहीं किया गया है। इसके चलते किसानों में रोष बढ़ रहा है। गेहूं की बुआई पिछड़ती जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की जयंती तक गन्ना विभाग ने सामान्य प्रजाति के गन्ने का इंडेंट जारी नहीं जारी किया गया तो इसके विरोध में आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। किसानों द्वारा चुना गया मिल बोर्ड इस आंदोलन की अगुवाई करेगा।
वहीं फैजपुर निनाना गांव में शुगर मिल की ओर से गन्ना क्रय केंद्र न लगाने पर क्षेत्र के किसानों में गुस्सा है। खेतों में गन्ना खड़ा हुआ है, कृषकों को चिंता सता रही है। अध्यक्षता विनोद खेड़ा और संचालन रमेश सूबेदार ने किया। डायरेक्टर राममेहर सिंह, सुरेश त्यागी, राजवीर सिंह, कृयपाल सिंह, नहार सिंह यादव, सुखवीर चौहान, तेजराम धामा, राजेंद्र सिंह, महक सिंह, हरपाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें