फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉक्सो एक्ट में सही विवेचना करें पुलिस- एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं पुलिस प्रशासन के सौजन्य से गुमशुदा बच्चों, पॉक्सो अधिनियम एवं किशोर संरक्षण अधिनियम में कर्तव्यपालन के प्रति संवेदना विषय पर संगोष्ठी हुई । इसमें पुलिस से बच्चों की सुरक्षा को लेकर वार्ता की गई।
विज्ञापन

सेमीनार में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव प्रेम प्रकाश जायसवाल और एसीजेएम निशांत मान ने पुलिस अधिकारियों से पॉक्सो एक्ट में विवेचना के दौरान आने वाली समस्याओं पर चर्चा की। विवेचकों ने समस्याएं बताई। उन्होंने बताया कि बच्चों को रखने में समस्या आती है। न्यायालय में गवाह बयान बदल देते हैं। इससे अपराधियों को बढ़ावा मिलता है। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने सभी थानाध्यक्षों को निर्देशित किया कि पॉक्सो एक्ट में सही विवेचना करें। बाल कल्याण समिति को तुरंत जानकारी दी जाए। बच्चों के साथ कुशल व्यवहार करें। बच्चों को अपराधी बनने से रोकना है। थाना क्षेत्रों में होटलों, ढाबों एवं दुकानों पर बाल मजदूरी नहीं होने दी जाएगी। बाल कल्याण समिति सीडब्ल्यूसी के प्राधिकारी डॉ. कुलदीप एवं राजीव यादव ने बताया कि पुलिस लावारिस बच्चों को समिति के समक्ष प्रस्तुत नहीं करती है। जिले में बच्चों को रखने के लिए व्यवस्था की जाए। पुलिस गुमशुदा बच्चों की जानकारी नहीं देती है। पुलिस को बच्चों को परिजनों की कस्टडी में देना का अधिकार नहीं है। समिति ही बच्चों को कस्टडी मेें दे सकती है। इसमें एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव, सीओ दिलीप सिंह, महिला थानाध्यक्ष प्रतिभा सिंह, बड़ौत कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार, बालैनी थानाध्यक्ष शिव प्रकाश, चांदीनगर थानाध्यक्ष चितवन कुमार, छपरौली थानाध्यक्ष बचन सिंह सिरोह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें