फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छपरौली में घर-घर जाएगी भाजपा की पदयात्रा : वाईपी सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
रमाला (बागपत)। छपरौली विधानसभा में किशनपुर बराल डीएवी इंटर कॉलेज से गांधी स्मृति 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा की पदयात्रा शुरू हुई। क्षेत्र में घर-घर जाकर लोगों को सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी जाएगी। इस दौरान भाजपा के जिला प्रभारी वाईपी सिंह ने कहा कि छपरौली में गांव दर गांव पदयात्रा जाएगी।
विज्ञापन

पदयात्रा का शुभारंभ प्रदेश संगठन मंत्री एवं भाजपा के जिला प्रभारी वाईपी सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि भाजपा हर वर्ग के लिए काम कर रही है। किसानों के गन्ने का भुगतान कराया जा रहा है। सरकार सीधे किसानों के खातों में भुगतान भेज रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में जुटने की अपील की। छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र के 104 गांव में पद यात्रा पहुंचेगी। घर-घर जाकर केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी जाएगी। उज्ज्वल गैस कनेक्शन धारकों से मिलेंगे। पूर्व प्रधान और प्रधानों को भी जोड़ा जाएगा। पदयात्रा प्रति दिन छह गांवों में पहुंचेगी। 15 दिसंबर तक कार्यक्रम चलेगा। इस दौरान वीरेंद्र सिंह, प्रदीप कुमार, बालक राम त्यागी, सचिन त्यागी, अमित, सुदेश चौहान, राजीव धामा, पुष्पेंद्र तोमर, अंजू कश्यप, राधा कश्यप, प्रभा कश्यप, बबलू, सुभाष, योगेंद्र वैदिक, राजवीर आर्य, अनीस कुरैशी, गौरव त्यागी, राज मोहन, मनोज आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें