फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़े के पास सुखा दी अस्पताल की चादरें, मरीजों के लिए खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिला अस्पताल में बिस्तर पर बिछाई जाने वाले चादरों को कूड़े के ढेर के पास सूखा दिया। सूखने के बाद इन्हीं चादरों को मरीजों के लिए बिस्तर पर बिछाया जाता है। कूड़े से संक्रमण फैलने का खतरा रहता है। मरीजों को त्वचा रोग होने की संभावना रहती है।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन अभियान को जिला अस्पताल में जोर का झटका लग रहा है। जिला अस्पताल परिसर में जगह-जगह मेडिकल बायो वेस्ट बिखरा हुआ देखा जा सकता है। इसे कचरे ही संक्रामक रोगों के फैलने की संभावना रहती है। इसके अलावा यहां मरीजों के बिस्तर पर प्रयोग की जाने वाली चादरों को घास ही ऐसी जगह सुखाया जा रहा है, इसके आसपास कूड़ा बिखरा हुआ है। इससे संक्रमण चादरों के जरिये मरीजों को नुकसान पहुंचा सकता है। रोगी और जच्चा बच्चा को दी जाने वाली चादरों को कूडे़ के ढेर के पास ही धुलाई के बाद सुखाया जा रहा है। इससे सबसे ज्यादा खतरा जज्जा बच्चा को संक्रमित होने का खतरा है। कूड़े के ढेर में आस पास से गुजरने वाले लोग भी संक्रमित होने की पूरी संभावना है। त्वचा रोग फैल सकते हैं।

किसने क्या कहा?

सीएमएस डॉ. बीएलएस कुशवाहा ने कहा कि वैसे तो खुले में कूड़ा नहीं डाला जाता है। जो कूड़ा पड़ा है, उसे नगर पालिका ईओ को फोन कर उठवाने के लिए कह दिया गया था। गाड़ी नहीं आने के कारण कूड़ा नहीं उठा होगा। दोबारा ईओ से कार्य करने के लिए बात करेंगे। मेडिकल बायो वेस्ट खुले में नहीं डाला जाता है, इस कूड़े से किसी तरह के नुकसान की संभावना नहीं है।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. सुषमा चंद्रा ने कहा कि कूड़ा न उठने का मामला गंभीर है। स्वच्छता जरूरी है। वह मामले की जानकारी कराएंगी। अगर किसी स्तर से चूक हो रही है तो उसे ठीक कराया जाएगा। चादर से इस तरह संक्रमण का खतरा कम रहता है। इसके बावजूद कर्मचारियों को निर्देश देकर सही व्यवस्था कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें