फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन चालकों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। यातायात माह के अंतर्गत ट्रैफिक पुलिस ने राष्ट्र वंदना चौक पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाकर वाहन चालकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। यातायात नियमों की जानकारी दी। वहीं नियम विरुद्ध चलने वाले 61 वाहनों के चालान किए।
विज्ञापन

यातायात प्रभारी जसवीर ने बताया कि स्वास्थ्य शिविर 315 वाहन चालकों का शारीरिक परीक्षण किया। नेत्र रोग विशेषज्ञ ने चालकों के आंखों की जांच की। उन्होंने यातायात नियमों की जानकारी दी गई और पंपलेट वितरित किए। श्रीराम इंटर कालेज बड़ौत में कार्यशाला का आयोजन किया। सीओ बड़ौत रामानंद कुशवाह, एचसीपी सुरेंद्र सिंह, रोशन लाल ने छात्र-छात्राओं को ट्रैफिक नियमों के बारे में बताया। इसके बाद विशेष अभियान चलाकर स्कूली वाहनों में ओवर स्पीडिंग, ओवर लोडिंग एवं तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने वालों की चेकिंग की। 22 स्कूली वाहनों को चेक किया गया। फिटनेस आदि प्रपत्र सही पाए गए। यातायात नियमों एवं संकेतों का अनुपालन न करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 61 वाहनों के चालान किए। 7400 रुपये शमनशुल्क वसूला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें