फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांप का जोड़ा देखने गांव पहुंची वन विभाग की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। सूप और बासौली गांव की सीमा पर निकले सांप के जोडे़ को देखने के लिए शुक्रवार को वन विभाग की टीम पहुंची और जोडे़ को जंगल में छोड़ने की बात कहीं। इस पर ग्रामीणों ने जोडे़ को यहीं रखने की मांग उठाई। दूरदराज के लोग मौके पर पहुंचकर पूजा-अर्चना कर रहे हैं। ग्रामीणों ने नागेश्वर भगवान का मंदिर बनाने की मांग उठाई।
विज्ञापन

बासौली गांव के प्रधान कुलदीप तोमर व सूप के प्रधान ब्रजवीर ने बताया कि पांच दिन पूर्व ग्रामीणों नाग देवता के भूमिया पर जेसीबी से मिट्टी भराव कर रहे थे। तभी सांप का एक जोड़ा निकला। बाद में जिस जगह भी जेसीबी जाती, वहीं सांप का यह जोड़ा भी पहुंच जाता। बाद में सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कई सपेरे भी वहां पर पहुंचे। सपेरों ने नाग-नागिन की उम्र 100 साल से भी अधिक बताई। शुक्रवार को वन क्षेत्राधिकारी राजपाल के निर्देश पर वन रक्षक संजय कुमार, वन कर्मी मनोज व विकास मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की सुरक्षा केे मद्दनेजर सांप के जोडे़ को जंगल में छोड़ने की बात की, लेकिन ग्रामीण यहीं पर जोडे़ को छोड़ने की बात पर अड़ गए और वहां पर नाग का विशाल मंदिर बनवाने की मांग उठाई। प्रधान कुलदीप तोमर व ब्रजवीर ने कहा नाग देवता का मंदिर बनाने जाने के लिए जल्द ही हवन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें