फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्ची न आने से किसानों ने गन्ना सहकारी समिति पर किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

पर्चियां न मिलने से आक्रोशित कई गांवों के किसानों ने बड़ौली रोड स्थित गन्ना सहकारी समिति मलकपुर पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। हंगामा बढ़ता देखकर सचिव समिति का दफ्तर बंद कर चला गया। इससे आक्रोशित किसानों ने धरना दिया। बाद में तहसील में एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

सोमवार को सिनौली, गूंगाखेड़ी, छछरपुर, रंछाड़, बिजरौल, वाजिदपुर, सिरसली, बरवाला, मलकपुर आदि सहित कई गांवों के किसान गन्ना सहकारी समिति मलकपुर पर पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। किसानों ने कहा उन्हें समिति द्वारा पर्याप्त पर्चियां नहीं भेजी जा रही है। इससे उन्हें गन्ना छिलाई को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समाज सेवी विपिन पूनिया, प्रधान गूंगाखेड़ी संजीव व किसान नेता रविंद्र हट्टी का कहना था कि किसानों को अभी तक उनके कैलेंडर की भी जानकारी नहीं है। इससे किसानों की परेशानी बढ़ रही है। हंगामा बढ़ता देखकर सचिव समिति से दफ्तर बंद कर खिसक गया। इसके बाद आक्रोशित किसानों ने समिति के बाहर धरना दिया। बाद में तहसील में पहुंचकर किसानों ने एसडीएम आशीष कुमार को ज्ञापन साैंपकर कार्रवाई की मांग की। मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। एसडीएम ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। हंगामा करने वालों में ललित, डॉ वेद पाल, रामभजन, अंकित तोमर, सौरभ, मनीष, ब्रजपाल, सतेंद्र, तेजपाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें