फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रटौल में राजस्व टीम ने कब्रिस्तान-तालाब की भूमि कराई अलग

विज्ञापन
विज्ञापन
चादीनगर (बागपत)। कब्रिस्तान में कराए जा रहे भराव की शिकायत पर राजस्व विभाग की टीम ने पहुंचकर पैमाइश की। तालाब की भूमि को अलग किया। एसडीएम खेकड़ा को तालाब का भराव करने की शिकायत की। इसके बाद विभाग की टीम ने कार्रवाई की।
विज्ञापन

ईदगाह वाले कब्रिस्तान पर समाजसेवी हाजी चौधरी मुतजिर अपने खर्चे से मिट्टी डलवाकर भराव करवा रहे थे। गांव के किसी व्यक्ति ने एसडीएम से शिकायत की तालाब का भराव कराया जा रहा है। एसडीएम ने तहसीलदार खेकड़ा को आदेश कर जांच कराने के निर्देश दिए। तहसीलदार के निर्देश पर कानूनगो ईश्वर सिंह और हल्का लेखपाल ओमपाल मौके पर पहुंचे। शिकायत के अनुसार कब्रिस्तान और तालाब की पैमाइश की। दोनों की भूमि को अलग कराया। भूमि की निशानदेही की। इसके बाद दोबारा से मिट्टी भराव का कार्य शुरू कराया। एसडीएम पुलकित गर्ग ने कहा कि शिकायत के बाद कानूनगो और लेखपाल ने कब्रिस्तान और तालाब की भूमि को अलग कर निशान लगवा दिए हैं। शिकायत का निस्तारण कराया। दोबारा से कब्रिस्तान में भराव का कार्य शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें