फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंतकाल पर बागपत में गम की लहर, आज बाजार बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। पूर्व पर्यटन मंत्री नवाब कोकब हमीद के निधन से शहर में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना जिले में आग की तरह फैली। घर के अलावा सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लग गया। इंतकाल से कुछ देर पहले ही उनके आवास पर रालोद अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह ने भी हाल जाना था। व्यापारियों के बीच शोक की लहर है। व्यापारियों ने उनके इंतकाल के चलते शहर के बाजार बंद रखने का निर्णय लिया है। इसकी पुष्टी संयुक्त व्यापार वेलफेयर एसोसिएशन के महामंत्री संजय रूहेला ने की।
विज्ञापन


रालोद कार्यकर्ता और अधिवक्ताओं ने जताया दुख
बागपत। राष्ट्रीय लोकदल और जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने पूर्व पर्यटन मंत्री नवाब कोकब हमीद के निधन पर दुख प्रकट किया। दिवगंत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। रालोद नेताओं ने परिवार के लोगों से मिलकर शोक संवेदना प्रकट की। अधिवक्ता देवेंद्र आर्य, जयवीर तोमर, नरेंद्र पंवार ने दुख जताया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें