फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टंकी का तार टूटने से गांव में 13 दिन से पेयजल संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। पेयजल टंकी का तार टूटे जाने की शिकायत करने के 13वें दिन भी कार्रवाई न होने से क्षुब्ध हसनपुर जिवानी गांव के ग्रामीणों ने रविवार को गांव में पंचायत कर आक्रोश जताया। पंचायत में सर्व संमति से निर्णय लिया कि यदि दो दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीण हाईवे पर जाम लगा देंगे, इसके जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी होंगे।
विज्ञापन

पंचायत की अध्यक्षता करते हुए प्रधान बिल्लू उर्फ नीरज ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार में सरकारी कार्यालय पर तैनात अधिकारी व कर्मचारी बेलगाम हो चुके हैं। प्रधान ने बताया कि 13 दिन से पेयजल टंकी को सप्लाई देने वाला विद्युत लाइन का तार टूटा पड़ा है, जिस कारण गांव में पेयजल संकट गहरा गया है। पेयजल के लिए लोगों को खेतों में लगे नलकूपों से पानी लाकर व्यवस्था करनी पड़ रही है, लेकिन शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। पंचायत में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि दो दिन में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीण दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर जाम लगाकर धरना शुरू कर देगें, जिसके जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी होगें। इस संबंध मेें सीएम को भी पोर्टल पर निगम के अफसरों की मनमानी की शिकायत की जाएगी। अधिशासी अभियंता प्रथम गोपाल सिंह ने कहा शिकायत मिली है। जेई व ठेकेदार को गांव भेजकर तार जुड़वा दिया जाएगा। पंचायत में धर्मवीर, महेंद्र पाल, हरवीर, रमेश, सुरेंद्र, प्रमोद, सतीश, संजीव, ब्रजवीर, सहेंद्र, नीटू, बिल्लू, जगदीश, रमेश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें