फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिकाओं को अनजान लोगों के साथ न भेजें : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
बालिकाओं को अनजान लोगों के साथ न भेजें : डीएम
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। डीएम ऋषिरेंद्र ने सोमवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का निरीक्षण किया और शिक्षण कार्य का जायजा लिया। उनके निरीक्षण से स्टाफ में अफरातफरी मच गई। डीएम ने कहा कि बालिकाओं को अनजान लोगों के साथ न भेजा जाए। उनके आधार कार्ड से लेकर अन्य जरूरी रिकार्ड को मेंटेन रखा जाए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान डीएम ने शिक्षण कार्य से संबंधित रिकार्ड खंगालते हुए बालिकाओं की उपस्थिति रजिस्टर की जांच की। उन्होंने कहा कि बालिकाओं को उनके अभिभावकों के साथ ही भेजा जाए। किसी अनजान शख्स के साथ उन्हें न भेजा जाए। आधार कार्ड या घर की अन्य पहचान स्पष्ट होने के बाद ही भेजा जाए। इसके साथ ही प्रत्येक बालिका की पढ़ाई के साथ ही उसके स्वास्थ्य की नियमित निगरानी की जाए।
विज्ञापन

विद्यालय में साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए निर्देशित किया गया। इस अवसर पर वार्डन मधु त्यागी, रश्मि, मनीषा, संदीप तोमर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें