राशन दुकान के प्रस्ताव पर हुआ हंगामा
बिजरौल में हुआ खुली बैठक का आयोजन
बड़ौत (बागपत)। बिजरौल गांव में सोमवार को राशन डीलर की दुकान का प्रस्ताव कराने को लेकर खुली बैठक का आयोजन किया गया। देर शाम तक मीटिंग हुई। लेकिन हंगामे के चलते दुकान का प्रस्ताव नहीं हो सका।
एसडीएम आशीष कुमार के निर्देश पर सोमवार को नायाब तहसीलदार धर्मेंद्र, एडीओ पंचायत रणधोल, सचिव भूपेंद्र, प्रधान प्रभा देवी और सेक्टर प्रभारी यशपाल गांव पहुंचे और राशन की दुकान का आवंटन करने को लेकर खुली बैठक बुलाई। इस दौरान आठ लोगों ने दुकान लेने के लिए आवेदन किया। जैसे ही प्रक्रिया शुरू हुई। तभी वहां हंगामा शुरू हो गया। इस कारण खुली बैठक को स्थगित कर दिया गया। सचिव भूपेंद्र ने बताया कि काफी दिनों से गांव में राशन की दुकान खाली पड़ी है। अब अगली तिथि एसडीएम के निर्देश पर तय होगी।