फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चांदनहेड़ी में आश्रम पद्धति विद्यालय निर्माण में रोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बगपत। श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन के तहत सिलाना कलस्टर के चांदनहेड़ी गांव में बनने वाले आश्रम पद्धति विद्यालय निर्माण में बाधा कम नहीं हो रही है। जिला पंचायत ने इसमें आपत्ति लगा दी है। जिस कारण कार्य आगे नहीं बढ़ रहा है।
विज्ञापन

श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन संचालित की। इसके तहत जिले के आठ गांवों का चयन किया। इसमें शेरपुर, लुहारा, हलालपुर, चांदनहेड़ी, सिलाना, मुकंदपुर, बरवाला, बासौली का चयन किया । सिलाना को कलस्टर बनाया । इस योजना के तहत शिक्षा और स्वास्थ्य पर ज्यादा बल दिया। चांदनहेड़ी गांव में आश्रम पद्धति आवासीय विद्यालय बनना प्रस्तावित है। यहां पर बेसिक शिक्षा विभाग की करीब साढ़े आठ बीघे जमीन है। जिस पर जिला पंचायत का कब्जा है। पंचायत की ओर से ठेका छोड़ा हुआ है। जिस पर फसल उगाई जा रही है। पूर्व में बोर्ड बैठक के दौरान विद्यालय निर्माण के लिए स्वीकृति दे दी, लेकिन अब फिर से इस पर आपत्ति लगा दी । विद्यालय निर्माण का कार्य अभी फाइलों से बाहर नहीं निकल पाया है। सीडीओ पीसी जायसवाल ने कहा कि जिला पंचायत ने शासन स्तर पर जमीन के मामले में आपत्ति लगाई हुई, जिस कारण कार्य आगे नहीं बढ़ रहा है। उच्चाधिकारियों से संपर्क किया जा रहा है। जल्द इस समस्या का समाधान कराया जाएगा। विद्यालय समाज कल्याण की ओर से निर्माण कराया जाना प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें