फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताईक्वांडो में अनस, अभि और ऋतिक ने झटका गोल्ट मेडल

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। इंद्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल, काठा के विद्यार्थियों ने जूनियर स्टेट ताईक्वांडो चैंपियनशिप में 11 पदक जीते। खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में तीन स्वर्ण, पांच रजत और तीन कांस्य जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया। स्कूल पहुंचने पर विजेताओं का स्वागत किया।
विज्ञापन

बिजनौर जनपद में 31 से तीन सितंबर तक 36वीं जूनियर स्टेट ताईक्वांडो चैंपियनशिप प्रतियोगिता हुई। इसमें इंद्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल के ताईक्वांडो के खिलाड़ियों ने भाग लिया। स्कूल के खिलाड़ियों ने तीन स्वर्ण, पांच रजत और तीन कांस्य पदक जीते। विद्यालय में सभी खिलाड़ियों का स्वागत किया। प्रबंधक अजय चौधरी और प्रधानाचार्य भास्कर अरोड़ा ने बताया कि प्रतियोगिता में अनस अंसारी, अभि और ऋतिक ने स्वर्ण पदक, निखिल, अपूर्वा, प्रशांत, अभिनव और आकाश ने रजत, आमिर, तानिया और कुनाल ने कांस्य पद जीता है। इसमें अध्यक्ष शशि चौधरी, उप प्रधानाचार्य गौरव कुमार झा ने विजेताओं के उज्ज्वल भविष्य की कामनाएं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें