बागपत। सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज में मंगलवार को महिला समस्या निवारण समिति ने छात्राओं की समस्याएं सुनी। इस दौरान वक्ताओं ने कहा छात्राएं हर समस्या का डटकर मुकाबले करें।
इस दौरान कॉलेज के प्रवक्ताओं ने छात्राओं की समस्या सुनीं। प्रवक्ता डॉ. विद्योत्मा ने कहा कि भारतीय नारी विश्व में श्रेष्ठ मानी जाती है। उसका एक कारण हमारे संस्कार। डॉ. उमलेश रानी ने कहा कि वर्तमान में नारी असुरक्षा की भावना से ग्रस्त है। प्रेरित किया समस्याओं का डरकर नहीं डटकर मुकाबला करें तो समस्याओं को जन्म लेने से पहले समाप्त किया जा सकता है। समस्याओं का डटकर मुकाबला करें। डॉ. बबली चौहान ने कहा नारी हर क्षेत्र में पुरुषों से आगे है। खुद की शक्ति को पहचानने और सही दिशा में ले जाए। अनुपमा चौहान ने राष्ट्र निर्माण में नारी का उतना ही योगदान है, जितना पुरुषों का है। नारी केवल घर की रसोई तक ही समिति नहीं बल्कि समाज के बाहर भी उसने अपनी पहचान बनाई है। प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार ने छात्राओं को लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।