फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकरी में सीएचसी के लिए कैबिनेट मंत्री से मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)।
विज्ञापन

टीकरी कस्बे में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को शुरू कराने के लिए कस्बावासियों का प्रतिनिधि मंडल शामली में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर से मिला। उन्होंने जल्दी ही सीएचसी को चालू कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश बावजूद टीकरी सीएचसी चालू कराने के मामले में कार्रवाई होती नहीं दिख रही है। सीएम ने 12 अगस्त को आश्वासन दिया था कि एक सप्ताह के अंदर सीएचसी चालू करा दी जाएगी, लेकिन अभी तक सीएचसी को चालू नहीं किया। लोगों ने कहा अधिकारी मामले को गंभीरता से नहीं ले रहे है। सीएचसी को लेकर कस्बावासियों का प्रतिनिधि मंडल रविवार शामली पहुंचा और कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर से मिलकर ज्ञापन सौंपा और समस्या से अवगत कराया। मंत्री ने कहा कि जल्द सीएम योगी को मामले से अवगत कराएंगे। मुख्यमंत्री के आदेश को न मानना एक गंभीर मामला है। जल्द टीकरी में सीएचसी का उद्घाटन किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में टीकरी विकास सेवा समिति के अध्यक्ष मास्टर महेंद्र सिंह, चौधरी सुखबीर सिंह, शिवकुमार राठी, प्रमोद राठी, अमरजीत राठी, रमेश भगत, विकास राठी, सन्नी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें