फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुसलाधार बरसात से लोगों को मिली गर्मी से राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

नगर और क्षेत्र में रविवार को हुई मुसलाधार बरसात से लोगों को जहां गर्मी से राहत ली। वहीं नगर की सड़के जलमग्न हो गई। जलभराव के चलते लोग परेशान हो गए और उनके वाहन फंसकर बंद हो गए। देर शाम तक चली बरसात से लोगों के चेहरे खिल उठे।
पिछले एक माह से नगर व क्षेत्र के लोग भीषण गर्मी से जूझ रहे हैं। ऊपर से अंधाधुंध विद्युत कटौती लोगों की परेशानियों ओर बढ़ाने का काम कर रही है। आलम यह है कि गर्मी के चलते कूलर और एसी भी फेल हो चुके हैं। गर्मी से बचने के लिए पूरे-पूरे दिन घरों में दुबके रहते हैं। दोपहर के समय बाजारों में सन्नाटा पसरा रहता है, लेकिन रविवार को देर शाम जैसे ही अचानक मुसलाधार बरसात शुरू हुई, लोगों ने गर्मी से राहत ली। नगर की गांधी रोड, महावीर मार्ग, कोताना रोड, तहसील गेट, बड़ौली रोड, डाकखाना रोड, किताबों वाली गली, बावली रोड सहित एक भी ऐसी सड़क एक भी सड़क नहीं बची थी, जिस पर जल भराव न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारी बारिश के चलते लोगों के वाहन फंसकर बंद हो गए। उधर झमाझम बरसात से मलकपुर गांव मेें भी जलभराव से लोग परेशान हो गए। गांव की मोना पट्टी में ज्ञान सिंह, भूरा, नरेश, राजवीर आदि में मकान भर जाने से उनके मकानों मेें दरारें आ गई। मुख्य मार्ग जलभराव के चलते बंद हो गया। गांव निवासी आजाद, इलम सिंह, राजवीर, सुरेंद्र ने बताया कि गांव के अधिकांश तालाब पर अतिक्रमण होने के कारण और पानी निकासी की उचित व्यवस्था न होने से पूरा गांव वर्षों से जल भराव की समस्या से जूझ रहा है, इससे आक्रोशित लोगों ने आजाद के नेतृत्व में प्रदर्शन भी किया। ब्लाक मुख्यालय के बावली, हिलवाडी सहित अन्य गांवों मेें भी जल भराव के चलते लोग परेशान रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें