खेकड़ा (बागपत)। आरएसी एवं ड्रेस मेकिंग में प्रदेश टॉप करने वाली छात्र और छात्रा को सम्मानित किया। राजकीय आईटीआई खेकड़ा के प्रधानाचार्य राजपाल सिंह ने बताया कि शाहनवाज ने व्यवसाय आरएसी और ऋतु ने ड्रेस मेकिंग में प्रदेश को टॉप किया है। उन्होंने शाहनवाज को 15 हजार और ऋतु को 41 सौ का चेक देकर सम्मानित किया। इस दौरान दिनेश कुमार, नैमूद्दीन अंसारी, रविन्द्र सिंह, कपिल कुमार उपस्थित रहे।