फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निवाड़ा के लोगों ने की ट्रांसफार्मर का भार बढ़ाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत । निवाड़ा गांव के लोगों ने विद्युत निगम दफ्तर में पहुंचकर अधिशासी अधिकारी और अधीक्षण अभियंता से ट्रांसफार्मर को बदलवाने की मांग की। बताया कि ओवरलोड होने के कारण ट्रांसफार्मर बार-बार फुंक जाता है। ग्रामीणों को आए दिन अंधरे में रात काटने को मजबूर होना पड़ता है। ग्रामीणों ने कहा कि गर्मी के मौसम चल रहा है। इसमें सबसे ज्यादा लोगों को बिजली की जरूरत होती है, लेकिन गांव में समस्या गंभीर है। लोड अधिक होने के कारण ट्रांसफार्मर फुंक जाता है। उसके बाद बदलवाने में काफी परेशानी होती है। ग्रामीणों ने अफसरों सं ट्रांसफार्मर का भार बढ़ाने की मांग की है। इसमें अशरफ अली, मंजूरा, बिलेंद्र, राज कुमार, मुबारिक, हाजी बाबर, मुकीम, नाजम, अब्दुल गफ्फार, अल्लाह मेहर, रामपाल मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन


सुबह से कस्बे में रही बिजली आपूर्ति ठप
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। कस्बे में बिजली की अव्यवस्था को लेकर लोगों में रोष है। सुबह से सप्लाई नहीं हुई है, जिस कारण हर कोई परेशानी झेल रहा है। आपूर्ति ठप होने से लघु उद्योग धंधे नहीं चल सके। पशुओं को चारा नहीं मिला। आए दिन रात को भी बिजली कटौती की जाती है। जिस कारण लोगों को परेशानी होती है। गर्मी से बुरा हाल हो गया है। पूर्व सभासद चौधरी सुनील कुमार, मोनू पहलवान, ब्रिजेश, मोहित ने ऊर्जा निगम से बिजली व्यवस्था सुधारने की मांग की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें