फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीओ से मकान बनवाने की गुहार लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। जलालपुर गांव के एक पीड़ित वृद्ध व्यक्ति ने शुक्रवार को ब्लाक कार्यालय पर पहुंचकर बीडीओ से मकान बनवाने की मांग उठाई। बीडीओ ने एडीओ पंचायत को जांच सौंपकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

पीड़ित व्यक्ति सुखवीर जलालपुर गांव का रहने वाला है। वह शुक्रवार को अपने दो छोटे बच्चों के साथ ब्लाक कार्यालय पर पहुंचा और बीडीओ प्रेमचंद से मकान बनवाए जाने की मांग उठाई। बीडीओ को सौंपे शिकायती पत्र में उसने आरोप लगाया कि गांव के ही कुछ लोगों ने तहसील कर्मचारियों के साथ सांठगांठ कर उसका मकान जेसीबी मशीन से गिरा दिया। अब वह खुले आसमान के नीचे जीवन - व्यापन करने को मजबूर है। बीडीओ प्रेमचंद ने आश्वासन दिया कि इसकी जांच एडीओ पंचायत रणधोल से कराई जाएगी। जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें