बागपत। हिंडन और उसकी सहायक नदियों को निर्मल बनाने के लिए ग्राम प्रधान सम्मेलन होगा। डीएम ने सम्मेलन को सफल बनाने के लिए नोडल अधिकारी बनाए हैं। जनपद के ब्लॉक के संबंधित गांवों से गुजरने वाली हिंडन क्षेत्र के ग्राम प्रधान गांवों स्वच्छता कार्यक्रम चलाएंगे। उन्होंने बताया कि खेकड़ा, बड़ौत, पिलाना और बिनौली ब्लॉक में 27 जून को, छपरौली में 28 जून को ग्राम प्रधान सम्मेलन होगा।
डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने बताया कि हिंडन नदी को अविरल बनाने के लिए वन महोत्सव को लेकर प्रत्येक ब्लॉक में ग्राम प्रधान सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए नोडल अधिकारी नामित किए हैं। निर्धारित तिथियों पर सम्मेलन कराएंगे। उन्होंने बताया कि बड़ौत ब्लॉक नोडल जिला कृषि अधिकारी, छपरौली के लिए बीडीओ, बिनौली के लिए उप कृषि निदेशक, पिलाना के लिए प्रभागीय वनाधिकारी, खेकड़ा के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया है।
डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने बताया कि ग्राम प्रधानों के सहयोग से पौधरोपण, कचरा प्रबंधक दूरगामी व्यवस्था, ग्राम प्रधानों को व्यक्तिगत रूप से उनकी क्षमता, भूमि की उपलब्धता, संसाधनों की उपलब्धता को ध्यान में रखकर हिंडन वन महोत्सव, तालाबों का चिन्हित कर पुनर्जीवन, अपशिष्ठ प्रबंधक, औद्योगिक उत्प्रवाह नियंत्रण, नदी की सफाई के लिए लक्ष्य दिया। नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया ग्राम प्रधानों का सम्मेलन कर प्रत्येक ग्राम का उक्त पांचों स्तंभों में लक्ष्य निर्धारित कर ग्राम वार सूचना डीडीओ को उपलब्ध कराएंगे। सम्मेलन को सफल बनाने की जिम्मेदारी बीडीओ की रहेगी। गांवों की सफाई के लिए सहायक विकास अधिकारी को नोडल नामित किया जाएगा। नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए लक्ष्य की प्रगति और कार्य की गुणवत्ता समय-समय पर पर्यवेक्षण का कार्य करेंगे। प्रगति से प्रत्येक सप्ताह शनिवार को डीडीओ को उपलब्ध कराएंगे।