फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नांगल में 15 दिन से बिजली नहीं, गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
छपरौली (बागपत)। क्षेत्र के नांगल गांव के किसानों को पिछले 15 दिन से बिजली न मिलने पर परेशान किसान ने तुगाना बिजलीघर पर प्रदर्शन किया। किसानों ने बिजली आपूर्ति बहाल कराने की मांग की।
विज्ञापन

क्षेत्र के नांगल गांव के किसानों की खेत की बिजली आपूर्ति तुगाना स्थित 33 केवीए बिजली घर से होती है। एक जून को आंधी तूफान के चलते उनकी विद्युत आपूर्ति ठप हो गई थी और तभी से बिजली नहीं आ रही है, इससे किसानों की फसलें सूख रही हैं और उन्हें भारी क्षति का सामना करना पड़ रहा है। अनेक बार उन्होंने ऊर्जा निगम के अधिकारियों को इसकी शिकायत की और समाधान कराने की मांग की, लेकिन किसी ने कुछ नहीं किया और यूं ही 15 दिन बीत गए।
शनिवार को दोपहर के समय गांव नांगल के किसान तुगाना बिजलीघर पहुंचे। वहां पर ताला लगा देखकर किसानों का गुस्सा बढ़ गया। उन्होंने ऊर्जा निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। चेतावनी दी कि उनके खेतों की बिजली तत्काल चालू न कर्राई तो वे धरना और प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा बिजली नहीं होने के कारण खेतों की सिंचाई नहीं हो पा रही है, इससे खेत में खड़ी फसलें सूख रही है। इस दौरान कृष्णबीर प्रधान, मुकेश प्रधान, नरेश, श्रीपाल, देवेंद्र, सत्येंद्र, संजीव, दिनेश, पुष्पेंद्र, कमल, बाबू, अनुज, बॉबी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें