फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेस-वे पर मवीकलां से दुहाई तक देने होंगे 45 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर बृहस्पतिवार की रात में 12 बजे के बाद टोल वसूली शुरू हो गई। कर्मचारी पहुंच गए हैं। टोल की सूची चस्पा कर दी। कंप्यूटर नहीं लगे हैं और फिलहाल मैनुअल तरीके से ही टोल वसूला जाएगा। ठेेकेदार कंपनी के बूथ कर्मचारी भी ड्यूटी पर पहुंच गए हैं। एक्सप्रेस-वे पर यदि मवी कलां से दुहाई तक कार, जीप या हल्के वाहन में आना और जाना है 90 रुपये खर्च करने होंगे। एक साइड का चार्ज 45 रुपये है। मवी कलां से जखौली तक एक साइड का चार्ज 25 रुपये रखा गया है।
विज्ञापन

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे (ईपीई) पर 14 जून की रात 12 बजे से टोल वसूली शुरू हो गई। कुंडली के निकट टोल प्लाजा का कार्य अधूरी है। मवी कलां में मिनी टोल प्लाजा बनकर तैयार है, लेकिन अभी तक कंप्यूटर नहीं लगे हैं। एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर किशोर कान्याल ने बताया कि टोल की रेट लिस्ट जारी कर दी गई है। बागपत के मवी कलां से सोनीपत के जखौली कार, जीप, वैन और हल्के वाहन का चार्ज 25 रुपये हैं। दुहाई तक 45, डासना तक 60, बील अकबरपुर तक 90, फतेहपुर रामपुर तक 105, मौजपुर तक 150 और छाज्जूनगर तक 190 रुपये का टोल लिया जाएगा। देर रात तक टोल प्रक्रिया शुरू करने के लिए कर्मचारी तैयारी में जुटे रहे। फिलहाल एक या दो दिन मैनुअल तरीक से टोल लिया जाएगा। इसके बाद कंप्यूटर से टोल लिया जाएगा।

मवी कलां से ऐसे होगी टोल वसूली
बागपत। मवी कलां से अगर आप हल्के वाहन, जीप, कार, वैन और हल्के मोटर वाहन से सोनीपत के जखौली तक जाते हैं तो 25 रुपये देने होंगे। दुहाई तक 45, डासना 60, बील अकबरपुर 90 रुपये, फतेहपुर रामपुर 105 रुपये, मौजपुर 150 रुपये, छाज्जूनगर के मैन प्लाजा तक 190 रुपये खर्च करने होंगे। व्यवसायिक वाहन, लाइट गेयर व्हीकल, मिनी बस के मवी कलां से जखौली तक 35 रुपये, दुहाई 75, डासना 95, बील अकबरपुर 145, फतेहपुर रामपुर 175, मौजपुर 240, छाज्जूनगर तक 310 रुपये खर्च करने होंगे। बस और ट्रक के मवी कलां से जखौली तक 75, दुहाई 155, डासना 195, बील अकबरपुर 310, फतेहपुर रामपुर 365, मौजपुर 500 और छाज्जूनगर 645 रुपये देने होंगे। एमएवी थ्री एक्सल व्यवसायिक वाहन मवी कलां से जखौली तक 85, दुहाई 170, डासना 215, बील अकबरपुर 335, फतेहपुर रामपुर 395, मौजपुर 545, छाज्जू नगर 705 रुपये लिए जाएंगे। एमएवी 4-6 एक्सल वाहन मवी कलां से जखौली 120, दुहाई 245, डासना 310, बील अकबरपुर 480, फतेहपुर रामपुर 570, मौजपुर 785, छाज्जूनगर 1015 रुपये वसूले जाएंगे। ओवर साइज वाहन मवी कलां से जखौली तक 145, दुहाई तक 300, डासना 375, बील अकबरपुर 585, फतेहपुर रामपुर 690, मौजपुर 995, छाज्जू नगर तक 1235 रुपये वसूले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें