बड़ौत (बागपत)।
बिग शॉट शूटिंग एकेडमी बिजरौल रोड पर छह दिवसीय एयर रायफल शूटिंग समर कैंप का धूमधाम से शुभारंभ हुआ। इसमें नन्हे-मुन्हे शूटरों ने जमकर निशाना लगाया।
मंगलवार को समर कैंप का शुभारंभ डायरेक्टर डॉ. निर्मला तोमर, अंतरराष्ट्रीय शूटर अन्नू तोमर, उपाध्यक्ष सौरभ तोमर, सचिव सागर तोमर ने किया। अंतरराष्ट्रीय महिला शूटर अन्नू तोमर ने कहा कि खेलों के साथ फिटनेस भी बहुत जरूरी है क्योंकि जब आप फिट रहेंगे तभी सटीक निशाना लगा सकते हैं। उन्होंने शूटरों को बताया कि हथियार को कैसे होल्ड करना है, रायफल एवं पिस्टल के सेफ्टी रूल्स क्या हैं, उन्हें कैसे चलाया जाता है।
सौरभ तोमर ने बताया कि कैंप के अंतर्गत बच्चों को शारीरिक व्यायाम भी कराया जाएगा। कैंप में अलग-अलग छह कैटेगरी रखी गई है, इसमें अंडर-12, अंडर-15, अंडर 18 वर्ग में लड़के एवं लड़कियां भाग ले रहे हैं। नन्हे-मुन्हे शूटरों मेें विभोर, चैतन्य, लक्ष्य, अर्शी, कृष, अर्णव, सूर्या, आरव, मोना, रमन, शगुन, विकास, आकाश, दिया, अंकुर, सहज, गुन्नू, सूरज, वंशिका ने सटीक निशाने लगाए। उन्होंने बताया कि 16 जून को सभी बच्चों का कंप्टीशन कराया जाएगा। 17 जून को समापन अवसर पर मुख्य अतिथि डिप्टी एसपी अलीगढ़ अनुज चौधरी विजेता शूटरों को सम्मानित करेंगे। इस अवसर पर श्यामपाल तोमर, मुकेश, हरेंद्र, नरेश आदि शामिल रहे।