फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूरजपुर महनवा में योग जागरूकता रैली निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। सूरजपुर महनवा गांव में योग जागरूकता रैली निकाली। इसमें ग्रामीणों को नियमित रूप से योग करने के लिए प्रेरित किया। रैली को ग्राम प्रधान राजीव शर्मा और योग प्रचारक विनेश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। गांव की गली और कूचों से होते हुए रैली योग स्थल पहुंची। योग प्रचारकों ने हर जिले में योग का दीपक जला रहे हैं। आज शाम को विशेष शिविर आरोग्य सभा का आयोजन किया । योग प्रचारक मनीष कुमार ने कहा नियमित योग करने से समस्त असाध्य रोग ठीक हो जाते हैं। अनेक प्रकार की ऊर्जा मिल जाती है जिससे शरीर में शक्ति और स्फूर्ति मिलती है। मन मस्तिष्क स्वस्थ रहता है। योग हमारी प्राचीन धरोहर है योग के मूल उद्देश्य परमात्मा की प्राप्ति होती है। हम सब को नियमित करना है। इसमें मास्टर संदीप, बलवीर, मोहित, मनोज शर्मा आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन

दूसरी तरफ टटीरी स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में शिंजन योग ट्रस्ट की ओर से शिविर चल रहा है। इस दौरान योग प्रशिक्षक राम सिंह वर्मा ने साधकों को सूर्य नमस्कार का अभ्यास कराया। इससे होने वाले लाभ बताए। इस दौरान प्रधानाचार्य उपेंद्र दत्त शर्मा, मुकेश कुमार, राज कुमार, मास्टर महावीर वशिष्ठ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें