फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी में पहलवानों ने बहाया पसीना

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदीनगर (बागपत)। डगरपुर गांव के पास चल रही तीन दिवसीय जूनियर स्टेट चैंपियनशिप में दूसरे दिन बालक वर्ग के पहलवानों ने भाग लिया। पहलवानों ने गर्मी में एक दूसरे का पसीना छुड़ाया। सैकड़ों पहलवानों ने भाग लिया। साथ ही विजेताओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दूसरे दिन शुक्रवार की रात में हुई प्रतियोगिता में बालक वर्ग के पहलवानों ने भाग लिया। एक दूसरे पहलवानों को पटखनी दी। इस दौरान 48 केजी में इशु प्रथम और आकाश द्वितीय रहा। फ्री स्टाइल 38 केजी में सन्नी कुमार प्रथम और चेतेश्वरराज द्वितीय, 44 केजी में आदिल प्रथम और नईम द्वितीय, 52 केजी में विरेश कुमार यादव प्रथम और लवेश द्वितीय, 68 केजी में अनुज तोमर प्रथम और रमन सिंह द्वितीय, 38 केजी में विपिन यादव प्रथम और विकास यादव द्वितीय, 44 केजी में दीपक प्रथम और विशाल द्वितीय रहा।
ग्राीको रोमन 38 केजी में सावेद प्रथम और विपिन यादव द्वितीय, 66 केजी में धीरज सानेकर प्रथम और मुकुल द्वितीय, फ्री स्टाइल में भोलू यादव प्रथम और प्रशांत चौहान द्वितीय, 44 केजी ग्रीको रोमन में दुर्ग विजय प्रथम और विशाल द्वितीय, ग्रीको रोमन 48 केजी में इशु प्रथम और आकाश द्वितीय, 68 केजी में आशु पाल प्रथम और यशवीर द्वितीय, 52 केजी में लल्लू निषाद प्रथम और नीरज यादव द्वितीय रहा। विजेता पहलवानों को मेडल और प्रमाण पत्र से सम्मानित किया। इस दौरान पूर्व ब्लॉक प्रमुख लीलू पहलवान, समाज सेवी मनु पाल बंसल, करतार नेता, कंवर पाल गुर्जर, सतबीर प्रधान, नरेंद्र प्रधान, धीरज प्रधान, अशोक प्रधान, ऋषिपाल तंवर, सोनू पहलवान, चतर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें