फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका से आए विदेशी मेहमान

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

दयानंद बाल विद्या मंदिर में शुक्रवार को एस्त्रो के तत्वावधान मेें सामाजिक उद्यमिता और पर्यावरण संरक्षण पर 73 दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसमें अमेरिका से आए विदेशी मेहमानों सहित स्थानीय गणमान्य लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रो. लॉनी जार्फ, डॉ. मीनाल, एस्त्रो के संस्थापक संजय राणा, डॉ. ओमवीर सिंह, डॉ. हरपाल सिंह, प्रीतम सिंह वर्मा, संचालक राज कुमार आर्य और प्रधानाचार्य विनोद भारद्वाज ने किया। इससे पूर्व यज्ञ में हम्बोल्ड स्टेट यूनिवर्सिटी की आठ शोध छात्राओं और लेडी डरबिन कॉलेज दिल्ली की आठ छात्राओं सहित स्थानीय लोगों ने आहुति दी। ओमपाल सिंह शास्त्री और हरपाल सिंह यज्ञ के ब्रह्मा रहे। सृष्टि मलिक एवं उमा यज्ञ मान रहीं। यज्ञ के वैदिक मंत्रों का अंग्रेजी मेें अनुवाद जैसमिन फिल्सि ने किया। संजय राणा ने बताया कि 73 दिवसीय कार्यक्रम के तहत 12 अगस्त तक संयुक्त टीम द्वारा तवेला गढ़ी और डोला गांव में ग्रामीणों के मध्य कूड़ा प्रबंधन, सौर ऊर्जा, जल शोधन तथा पर्यावरण आदि विषयों पर ग्रामीणों के सहयोग/ सहभागिता से कार्य किया जाएगा। डॉ. मीनाल ने कहा कि एस्त्रो बड़ौत में विगत तीन वर्षों से ऐसे कार्य कर रही हैं, जो हमारी यूनिवर्सिटी सोचती है, उसे एस्त्रो धरातल पर उतारता है। संचालन संजय राणा और अरुण मलिक ने से किया। इसमें सत्यप्रकाश चौहान, संस्था के सचिव देवेंद्र, नरेंद्र ज्वैलर्स, धर्मेंद्र प्रधान मुकुंदपुर, प्रहलाद सिंह, सतीश, डॉ. विकास, ओमप्रकाश मलिक, संदीप चौधरी, रामपाल सिंह चौहान, जयवीर सिंह, सत्यपाल पथौलिया आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें