फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी की झलक पाने पहुंची मुस्लिम महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। मुस्लिम समाज के लोग भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की झलक पाने के लिए जनसभा स्थल पर पहुंचे। रमजान माह में रोजे और भीषण गर्मी के बावजूद पुरुष ही नहीं महिलाएं और बच्चे भी जनसभा में नजर आए।
विज्ञापन

तीन तलाक के मसले पर मुस्लिम समाज की महिलाओं का भाजपा को लेकर नरम रवैया है। बागपत की जनसभा में एक अलग ही नजारा देखने को मिला। रमजान के पाक माह में सैकड़ों की संख्या में मुस्लिम तपती दोपहरी और भीषण गर्मी में जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुनने और उनकी एक झलक पाने के लिए करीब डेढ़ या दो किलो मीटर का रास्ता तय कर कार्यक्रम स्थल पहुंचे। पहले तो सही जगह पर कुर्सियां पर बैठे। इसके अलावा अन्य महिलाओं ने भी कार्यक्रम में हिस्सेदारी की। देहात से महिलाएं अधिक संख्या में पहुंची थी। बच्चों के बीच मोदी को लेकर उत्साह दिखा। युवा मोबाइल से वीडियो बनाते नजर आए। सेल्फी लेने की कोशिशें भी हुई। सोशल मीडिया पर दिनभर मोदी छाए रहे।

विपक्षियों की बढ़ी धड़कन
बागपत। प्रधानमंत्री की बागपत में मौजूदगी से विपक्षियों की धड़कन बढ़ती गई। पल-पल वह जनसभा का अपडेट लेते रहे। मोदी ने क्या कहा और इसका कैराना पर क्या असर पड़ेगा, इसका गुणाभाग भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें