बागपत। सर्वोदय पब्लिक स्कूल में 8वीं शूटिंग प्रतियोगिता के तीसरे दिन कई मुकाबले खेले गए। एडीएम लोकपाल सिंह ने शूटरों का हौसला बढ़ाया। शूटरों ने अचूक निशाना लगाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
उत्तर प्रदेश शूटिंग राइफल एसोसिएशन के महासचिव रामेंद्र शर्मा ने बताया कि 550 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। सीनियर पुरुष वर्ग की दस मीटर राइफल प्रतियोगिता में सर्वोदय पब्लिक स्कूल के छात्र रोहित कुमार ने 400 में से 388 अंक पाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में लखनऊ के राजवीर ने 387 और 10 मीटर पिस्टल में दिव्यांग वर्ग में गाजियाबाद के वसीम खान ने 354 अंक पाकर प्रथम स्थान प्राप्त किए। महिला वर्ग की 10 मीटर राइफल प्रतियोतिा में बागपत की शगुन मलिक ने 382, 10 मीटर पिस्टल में बागपत की मनीषा पाल ने 364 अंक पाकर बढ़त बनाई। यूपीएसआईएस के ऑबजर्वर अरुण सिंह, स्कूल प्रबंधक जयचंद, प्रधानाचार्य महक सिंह हुड्डा, उपप्रधानाचार्य अमित तेवतिया, कोच परवेज खान, प्रमोद पंवार, दिनेश चौधरी मौजूद रहे।