फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल दोहण न करने के लिए लोगों को करेंगे जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
दाहा (बागपत)। नंगला कनवाड़ा गांव में प्रधान के आवास पर ग्रामीणों की बैठक हुई। वक्ताओं ने गिरते जल स्तर पर चिंता व्यक्त की। आने वाली पीढ़ी के सामने जल का संकट हो जाएगा। इससे बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान मांगेराम चेयरमैन ने कहा कि जीवन के लिए जल बहुत जरूरी है। गिरता जल स्तर चिंता का कारण बनता जा रहा है। आने वाली पीढ़ी को जल के संकट का सामना करना पड़ सकता है। अगर अभी हम सचेत नहीं हुए तो आने वाले आनी पीढ़ी के सामने परेशानी खड़ी कर देंगे। उन्होंने कहा अत्याधिक पानी का दोहन पर रोक लगानी होगी। नहरों में पानी न आने से गांव का जलस्तर नहीं बढ़ रहा है। जो चिंता का विषय है। प्रधान ने कहा कि आने गांव से शुरूआत कर घर-घर जाकर लोगों को जल संरक्षण करने पर जागरूक करेंगे। आने वाले संकट से अवगत कराया जाएगा। गर्मी के मौसम में पानी की खपत बढ़ जाती है। मोहनलाल शर्मा, अमरपाल, संजय, सतीश, कर्मबीर, किशन सिंह, मथन सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें