फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तवेलागढ़ी में सहेंद्र रमाला का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
दाहा (बागपत)। राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने पर छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह रमाला के प्रति तवेला गढ़ी गांव में नाराजगी जताई गई। वक्ताओं ने कहा कि सहेंद्र सिंह ने लोगों के साथ विश्वासघात किया है। रविवार को पूर्व प्रधान देवेंद्र सिंह के आवास पर ग्रामीणों की बैठक हुई। पूर्व प्रधान ने कहा कि छपरौली की जनता ने सहेंद्र सिंह को भरोसे के साथ विधायक चुना , उन्हें पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की सीट सौंपी थी। लेकिन विधायक ने क्रॉस वोटिंग कर छपरौली क्षेत्र की जनता का दिल दुखा दिया है। उन्हें गांव में नहीं घुसने दिया जाएगा। सुखपाल सिंह, राजबीर सिंह, ऋषिपाल सिंह, लोकेंद्र कुमार, सुरेश पाल, श्रीपाल सरपंच, मांगेराम, तेजपाल, अनंगपाल, वीरेंद्र सिंह मौजूद रहे। पूर्व प्रधान ने बताया कि तीन दिन पहले गांव में विधायक का पुतला भी फूंका गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें