फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलनिकासी के लिए खुदा नाला दे रहा मौत को दावत

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

हसनपुर जिवानी गांव में जलनिकासी के लिए खुदा नाला कई दिन से मौत को दावत दे रहा है, क्योंकि स्कूली बच्चों सहित ग्रामीणों को आवागमन के लिए नाला पार करना पड़ रहा है, इससे हादसे की आशंका बनी है। ग्रामीणों के शिकायत करने के बाद भी कार्रवाई न होने पर बृहस्पतिवार को आपकी अपनी समिति के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष प्रभात तोमर के नेतृत्व में एकत्र कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर बताया कि गांव मेें जलनिकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण गांव के ग्रामीणों को जल भराव की समस्या से जूझना पड़ रहा है। जल भराव के कारण गांव में गंदगी का साम्राज्य व्याप्त है। उन्होंने बताया तीन दिन पहले प्रधान नीरज तोमर ने जलनिकासी की व्यवस्था करने के लिए सड़क के किनारे नाले की खुदाई शुरू कराई। फिलहाल काम बंद है, लेकिन बीच में नाले की खुदाई का कार्य छोड़ने से अब नाला स्कूली बच्चों सहित ग्रामीणों के लिए मुसीबत बना हुआ है। स्कूली बच्चों को घर से स्कूल और स्कूल से घर जाने के लिए नाले पार करना पड़ रहा है, इस कारण बच्चों के साथ हादसा होने की आशंका बनी है। प्रधान नीरज तोमर ने बताया कि जल्द ही लोगों को जलभराव की समस्या से निजात दिलाई जाएगी। इनमेें डॉ. अरुण राठी, शिव कुमार राठी, अक्षय तोमर, राहुल तोमर, सौरभ तोमर, अभय प्रताप सिंह, मनीष तोमर, शाहरुख, हर्ष तोमर, गौरव तोमर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें