फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लायसं की टीम ने टाइगर की टीम को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

विजयी भव क्रिकेट एकेडमी के मैदान में लायंस क्लब और टाइगर टीमों के बीच क्रिकेट मैच खेला गया। इसमें लायंस क्लब की टीम ने मैच जीता। इसमें मैन ऑफ का मैच का खिताब लायंस क्लब के आकाश को घोषित किया गया।
विज्ञापन

टास जीतकर टाइगर टीम ने पहले बल्लेबाजी कर 204 रन बनाए। इसमें आदित्य ने 61, भोला ने 29, राहुल ने 17, जाहिद ने 14 और अभय ने 12 रन का योगदान दिया। लायंस के गेंदबाज अमर ने चार, नकुल ने दो, शावेज, आकाश और हर्षित ने एक-एक विकेट प्राप्त किया। जवाब में लायंस क्लब की टीम ने आकाश के शतक की मदद से दो विकेट खोकर आसानी से लक्ष्य प्राप्त कर लिया। लायंस के बल्लेबाज आकाश ने 112, हर्षित ने 55, विश्वास ने 16 और अजय ने 12 रन बनाए। टाइगर टीम के गेंदबाज विपिन और गगन ने एक-एक विकेट प्राप्त किया। मैन ऑफ का मैच का खिताब आकाश को मिला। मैच के एंपायर मुकेश और अमित रहे। जबकि स्कोरर का कार्य कुलदीप तोमर ने किया। मैच समाप्ति पर विजयी भव एकेडमी के प्रबंधक सतीश कुमार ने खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें