बागपत। सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना के दूसरे दिन के शिविर का शुभारंभ किया। इस मौके पर स्वयं सेवकों ने शिविर स्थलों की सफाई की। प्रथम इकाई हरिजन बस्ती, बड़ौत रोड और द्वितीय इकाई ईदगाह, कश्यप कॉलोनी पहुंचे, वहां उन्होंने साफ-सफाई की। श्रमदान कर सड़क को गड्ढा मुक्त कराया। पक्का घाट मंदिर में श्रमदान के महत्व पर विचार गोष्ठी की। इसमें डॉ. विद्यात्मा और डॉ. सुनील चौहान ने जीवन में साफ-सफाई के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुशील कुमार, डॉ. उमलेश रानी, डॉ. गीता ने इकाइयों के स्वयं सेवकों को डायरी बांटी। प्रतिनिधि होने वाले कार्य को डायरी में लिखने के लिए कहा। विभिन्न मुद्दों पर लोगों को जागरूक किया जाएगा।
मूल्यांकन की चेक स्कूल से प्राप्त करें
बागपत। श्री यमुना इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य जयपाल शर्मा ने बताया कि 2017 में बोर्ड परीक्षाओं का मूल्यांकन करने वाले शिक्षकों की धनराशि प्राप्त हो गई है। उन्होंने शिक्षकों से जिन्हें पारिश्रमिक एवं यात्रा भत्ता नहीं मिला है वह स्कूल से प्राप्त कर सकते है।
शिक्षकों की कार्यशाला 23 को
बागपत। माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र सिंह और जिलाध्यक्ष बल्लभ सिंह शर्मा ने बताया कि वर्ष 86 से 2015 तक बढ़ने वाली पेंशन का शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। इसके लिए फार्म भरवाने और महत्वपूर्ण जानकारी के लिए श्री यमुना इंटर कॉलेज और बड़ौत के जनता वैदिक इंटर कॉलेज में 23 फरवरी को कार्यशाला होगी। कार्यक्रम में सभी विद्यालयों के लिपिक को भी शिक्षकों की मूल पंजिका के साथ बुलाया गया है।