फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृमि से मुक्ति के खिलाई एलबेंडाजोल की गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिलेभर में शनिवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया गया। सरकारी से लेकर प्राइवेट स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को कृमि से मुक्ति के लिए एलबेंडाजोल की गोलियां खिलाई गई।
विज्ञापन

सिसाना के प्राथमिक विद्यालय में डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने दो लड़कियों को गोलियां खिलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने सीएमओ डॉ. सुषमा चंद्रा और स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों से दवा की जानकारी ली। कहा कि बच्चों को किसी भी तरह की कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। सरकारी और प्राइवेट विद्यालयों में बच्चों दवा दी जाए ताकि प्रत्येक बच्चा कृमि से मुक्त हो सके। इसके साथ-साथ कृमि के बारे में भी विस्तार से हर व्यक्ति को जानकारी दी जाए ताकि यह बीमारी बच्चों में न हो सके। सीएमओ डॉ. सुषमा चंद्रा ने बताया कि जिले के सभी सरकारी, प्राइवेट और आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को दवाई वितरित की गई है। इसके लिए एक वर्ष से 19 वर्ष तक के बच्चों को दवा खिलाई जा सकती है। इसका कोई दुष्प्रभाव नहीं है। एसीएमओ डॉ. नीरज त्यागी, शिक्षिका कुशलता चौहान सहित स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर मौजूद रहे।
खेकड़ा क्षेत्र में विश्व कृमि मुक्ति दिवस पर क्षेत्र के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों के साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों में छात्र और छात्राओं और बच्चों को कृमि से मुक्ति दिलाने के लिए गोली खिलाई गई।
विज्ञापन

शनिवार को कृमि मुक्ति दिवस पर कार्यक्रम का शुभारंभ एसडीएम आशीष कुमार एवं सीएचसी प्रभारी डॉ. अरविंद मलिक ने प्राथमिक विद्यालयों में पहुंच बच्चों को कीड़ों से बचाव की गोली खिलाकर किया। उन्होंने लोगों से राष्ट्रीय कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। सुबह से ही नगर क्षेत्र के सभी सरकारी, गैर सरकारी विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगनबाड़ियों ने मोहल्ले के बच्चों को कृमि से मुक्ति दिलाने हेतु गोलियां खिलाई। शिक्षकों और स्वास्थ्य कर्मियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें