बड़ौत (बागपत)।
जैन स्थानकवासी गर्ल्स डिग्री की राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम यूनिट का एक दिवसीय शिविर मंगलवार को श्री 1008 दिगंबर जैन पार्श्वनाथ मंदिर बड़ौली में आयोजित हुआ। इसमें स्वयंसेवकों ने सफाई कर श्रमदान दिया।
शिविर का शुभारंभ ईश वंदना और रासेयो के लक्ष्य गीत से हुआ। इसके बाद प्रथम सत्र में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनिता जैन ने स्वयंसेवकों को रासेयो के उद्देश्यों से अवगत कराया और समाज सेवा के साथ-साथ स्वच्छता अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। द्वितीय सत्र में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत अभियान, एक कदम स्वच्छता की ओर पर विचार गोष्ठी हुई। तृतीय सत्र में स्वयंसेवकों ने सफाई कर श्रमदान दिया। शिविर को सफल बनाने में पायल, तनुष्का, विदुषी, वर्णिका, अफसीन, पूजा मलिक, रौनक, दिव्या जैन का सहयोग रहा।