बागपत। नगर के मेरठ रोड पर स्थित बिजली घर का ब्रेकर फट होने से जनपद के आधे हिस्से की बिजली सप्लाई ठप हो गई । इस कारण करीब 17 घंटे विद्युत सप्लाई ठप रही। इस कारण उद्योग धंधे भी प्रभावित रहे। विद्युत निगम के कई इंजीनियरों ने मिलकर सप्लाई चालू की।
सोमवार सुबह करीब पांच बजे अचानक नगर के चीनी मिल के पास स्थित 132 केवी के बिजली घर पर अचानक ब्रेकर फट गया और ट्रांसफर में फाल्ट हो गया । इस कारण बागपत शहरी और देहात के सरूरपुर कला, बिहारीपुर, अग्रवाल मंडी टटीरी, मीतली, डौला समेत कई सब स्टेशन से जुड़े दर्जनों गांवों की विद्युत सप्लाई बंद हो गई । इससे उद्योगों में काम बंद हो गया । किसानों की फसलों की सिंचाई नहीं हो पाई। यहां तक की मकान अंधेरे में डूबे गए थे। उपभोक्ता निगम के अफसरों के पास कॉल करने लगे । इसको देखकर नगम के अफसरों ने इंजीनियरों की टीम को बुलाया। उन्होंने बड़ी मशक्कत का फाल्ट ठीक किए। इसके बाद सोमवार की रात में करीब 11 बजे सप्लाई चालू की गई। बागपत एक्सईएन राजवीर सिंह ने कहा बिजली घर का ब्रेकर फट जाने से सप्लाई ठप हो गई थी। उसको ठीक कर दिया गया है। रात 11 बजे से बिजली सप्लाई चालू है।
इंजीनियर बार-बार चेक कर रहे ट्रांसफार्मर
बागपत। बिजली घर के इंजीनियर बार-बार ट्रांसफार्मर और लाइन को चेक कर रहे हैं। ताकि दोबारा से फाल्ट न हो जाए। हालांकि अफसरों का कहना है कि अब कोई दिक्कत नहीं है।