बड़ौत (बागपत)।
बाल विकास परियोजना कार्यालय में आंगनबाड़ियों का अपनी मांगों को लेकर 58वें दिन भी धरना जारी रहा। इस दौरान आंदोलित आंगनबाड़ियों ने प्रदेश के पुष्टाहार मंत्री का पुतला जलाया।
मंगलवार को संघ की अध्यक्ष शर्मिष्ठा दांगी के नेतृत्व में आंगनबाड़ियों ने मांगों को लेकर धरना जारी रखा। उन्होंने कहा जब उनकी मांगे पूरी नहीं होती, वे संघर्ष जारी रखेगी। उन्होंने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया कि उनकी मांगों के प्रति अनदेखी कर रही है। बाद में उन्होंने प्रदेश के पुष्टाहार मंत्री के खिलाफ नारेबाजी कर उनका पुतला जलाया। इसमें नीलम, कविता, रीना, सुदेश सुनीता, मुकेश, अर्चना, पूनम, विमलेश, रविता, दीपा आदि रही।