फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिजेक्ट गन्ना नहीं लिया तो आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट/ दाहा (बागपत)। चौगामा किसान क्लब, दाहा पर किसानों की बैठक हुई। इसमें बकाया गन्ना भुगतान न होने एवं रिजेक्ट प्रजाति का गन्ना मिलों द्वारा नहीं लिए जाने पर आक्रोश जताया । उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

क्लब के अध्यक्ष देवेंद्र राणा ने कहा चीनी मिलों के चालू हुए दो माह बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक गन्ने का भुगतान नहीं किया। किसान आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। चीनी मिलों द्वारा अस्वीकृत प्रजाति का गन्ना नहीं लिया जा रहा है। जबकि सरकार ने अगेती, सामान्य व रिजेक्ट प्रजाति के गन्ने के अलग-अलग भाव भी घोषित किए हैं। चीनी मिलें किसानों का शोषण कर रही है। खेतों में गन्ना खड़ा होने के कारण किसान गेहूं की बुवाई भी नहीं कर पा रहा है। यदि इस समय गेहूं की बुवाई नहीं हुई तो किसानों को भूखों मरना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को बर्बाद करने पर तुली है। इसे बर्दास्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा शीघ्र रिजेक्ट प्रजाति का गन्ना नहीं लिया और बकाया भुगतान नहीं कराया तो होगा। इसमें भीष्म राणा, राज कुमार, अरविंद, योगेंद्र, विजय, रविंद्र, मनोज आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें