फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंडन क्षेत्र के गांव को 31 तक ओडीएफ करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। हिंडन की धारा को अविरल करने के लिए मंडलायुक्त ने डीएम और डीपीआरओ को निर्देश दिए हैं। 31 दिसंबर तक हिंडन किनारे बसे गांवों को ओडीएफ किया जाएगा। प्रगति आख्या मांगी थी, लेकिन नहीं दी गई।
विज्ञापन

मंडलायुक्त डॉ. प्रभात कुमार ने हिंडन और इसकी सहायक नदियों के निकटवती गांवों में ओडीएफ (खुले में शौच मुक्त) किए जाने की प्रगति आख्या मांगी, लेकिन उपलब्ध नहीं कराई। इस पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने डीएम और निदेशक पंचायती राज को निर्देशित किया हिंडन और उसकी सहायक नदियों के निकटवर्ती गांवों को 31 दिसंबर तक ओडीएफ घोषित कराया जाएगा। ताकि हिंडन को जल्द से जल्द शुद्ध और अविरल बनाया जा सके। निर्देशित किया कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए। शत प्रतिशत शौचालयों का निर्माण होना चाहिए। लोगों को खुले में शौच न जाने के लिए जागरूक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें