बागपत। शहर के सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज में विश्व एड्स दिवस पर पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया । इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एड्स बचाव के बारे में बताया।
एसीएमआ डॉ. भुजवीर सिंह, प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार, डॉ. सुनील और डॉ. अरविंद वर्मा ने दीप जलाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस मौके पर एसीएमओ ने कहा जागरूकता ही एड्स से बचाव संभव है। प्राचार्य ने कहा कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से जान लेवा रोग से बचाव के लिए जागरूकता फैलाने का कार्य किया जा रहा है। पोस्टर प्रतियोगिता में दीपा चौहान प्रथम, शिवानी एवं विकल द्वितीय, तोषी वर्मा तृतीय रही। स्लोगन में दीपा चौहान प्रथम, कविता चौहान द्वितीय और मीनाक्षी तृतीय रही। इस मौके पर डॉ. विद्योत्तमा, डॉ. बबली चौहान, संजय चौहान, प्रदीप ढाका, गुरदास, डॉ. उमलेश, जिला क्षय रोग के जिला समन्वयक मनीष पांडेय, ललित का सहयोग रहा।