चांदीनगर (बागपत)। अहमदाबाद में हुई सड़क दुर्घटना में बागपत के लहचौड़ा गांव के एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए हैं।
लहचौड़ा गांव निवासी ओमपाल (50) पिछले कई साल से अहमदाबाद में स्थित सरिया फैक्ट्री में नौकरी करता था। वह तीन दिन पहले अहमदाबाद में अपने दोस्त की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए बस से जा रहा था। सामने से आ रहे टैंकर से बस की टक्कर हो गई। इसमें तीन लोगों की जान चली गई और दर्जनों लोग घायल हो गए थे। मृतकों में ओमपाल भी शामिल है। अहमदाबाद से लहचौड़ा गांव में उसके परिजनों के पास हादसे की सूचना पहुंची। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। ओमपाल के परिजन अहमदाबाद रवाना हो गए हैं।