फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान के प्रति छात्राओं ने लोगों को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
मतदान के प्रति छात्राओं ने लोगों को किया जागरूक
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)।
नगर की शिक्षण संस्थाओं में बुधवार को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने दीवारों पर मनमोहक पेंटिंग बनाकर मतदान के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

जेपी पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए निर्देशिका शरण शर्मा, डायरेक्टर गौरव शर्मा ने कहा कि मतदान करना हम सबका कर्तव्य है। अपनी कीमती वोट देकर हमें ऐसे जनप्रतिनिधि को चुन सकते हैं तो शिक्षित है और क्षेत्र का विकास करने वालों हो। इस दौरान छात्राओं में प्रीति, सुरभि, साक्षी, मीनाक्षी, आकांक्षा, ज्योति, शिवानी ने स्लोगन और पेंटिंग बनाकर मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया। मेधावी छात्राओं को डायरेक्टर गौरव शर्मा ने सम्मानित किया। उधर, वनस्थली पब्लिक स्कूल में प्रबंध समिति के आशीष जैन, हर्षित जैन, संजय जैन, रोहित जैन ने वॉल पेंटिग प्रतियोगिता व स्लोगन प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए कहा कि वोट करना हमारा अधिकार है। कभी किसी के दबाव में न आकर गलत जगह वोट न करें। छात्राओं ने मतदान से संबंधित पेंटिंग बनाकर प्रतिभा प्रदर्शित किया। छात्रा रीना, प्रियाकुमारी, सोनी, किरन, रजनी ने मतदान के संबंध में स्लोगन लिखें। सेंट आरवी कांवेट स्कूल में डायरेक्टर अनुराग जैन, निर्देशिका चारु जैन ने मतदान जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ किया और बच्चों को मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने का संकल्प दिलाया। प्रतियोगिता मेें छात्र-छात्राओं ने पेंटिंग बनाकर मतदान के प्रति जागरूक किया। साथ ही स्कूल परिसर में मतदान जागरूकता रैली निकाली। उधर, मिनर्वा पब्लिक स्कूल में डायरेक्टर पुनीत, प्रधानाचार्य धनेंद्र कुमार और उपप्रधानाचार्य अरुण कुमार ने छात्र-छात्राओं को मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने का संकल्प दिलाया। संचालन उपप्रधानाचार्य अरुण कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें