फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत लाइन का तार टूटकर गिरने से लाखों की ईख जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत लाइन का तार टूटकर गिरने से लाखों की ईख जली
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)।
खामपुर में विद्युत लाइन का तार टूटकर गिरने से कई किसानों की लाखों रुपयों की ईख जलकर राख हो गयी। सूचना पर पहुंचे किसानों ने आग बूझाने का प्रयास किया तो कई लोग आग की चपेट में आने से बाल-बाल बचे। आक्रोशित किसानों ने ऊर्जा निगम के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए प्रशासन से पीड़ित किसानों के लिए मुआवजे की मांग की। मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
गांव निवासी किसान जयवीर पुत्र फकीरचंद और ब्रजपाल पुत्र जयभगवान के खेतों के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन काफी जर्जर हो चुकी है। सैकड़ों बार विभागीय अफसरों से लाइन को बदलने की मांग कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इस कारण जर्जर विद्युत लाइन का तार टूटकर गिरने से जयवीर की 15 बीघे ईख जिसकी कीमत करीबन साढे़ पांच लाख है और ब्रजपाल की पांच बीघे ईख जलकर राख हो गयी। सूचना पर काफी संख्या में लोग आग बुझाने पहुंचे तो गांव के दो-तीन लोग आग की चपेट में आने से बाल-बाल बचे। इससे आक्रोशित किसानों ने हंगामा किया। सूचना पर ऊर्जा निगम के जेई मनोज गुप्ता मौके पर पहुंचे। जांच में पाया कि विद्युत लाइन का तार टूटकर गिरने से ही किसानों की फसले जली है। लोगों ने पीड़ित किसानों के लिए मुआवजे की मांग की। जब इस संबंध में जेई मनोज गुप्ता से बातचीत की गयी तो उनका कहना था कि जयवीर और ब्रजपाल की तार टूटकर गिरने से फसल जली है। जल्द ही रिपोर्ट तैयार कर उन्हें मुआवजा दिलवाया जाएगा। मुआवजे की मांग करने वालों में बलबीर, सोमपाल, हरवीर, शीशपाल, जयपाल सिंह, अखिलेश, प्रवीण, बबीता, अशोक, कर्मवीर, संजीव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोघट के गांव निरपुड़ा के जंगल में हाईटेंशन विद्युत लाइन का तार टूटकर गिरने से किसान की सात बीघा गन्ने की फसल जल गई। इससे नाराज किसानों ने विद्युत निगम के खिलाफ प्रदर्शन कर फसल के मुआवजे की मांग की है। किसान अमर पुत्र ईश्वर के खेतों के ऊपर से हाईटेंशन विद्युत लाइन गुजरती है। इस लाइन के तार पूरी तरह से जर्जर हो चुके हैं। बुधवार को विद्युत लाइन का तार टूटकर नीचे गिर गया और तार से उठी चिंगारी से किसान के गन्ने की फसल में आग लग गई। किसानों ने कहा यदि शीघ्र ही जर्जर तार न बदलवाए और गन्ने की जली फसल का किसान को मुआवजा न दिया तो वे विद्युत निगम के खिलाफ धरना शुरू कर देंगे। इसमें महीपाल, देवेंद्र, हरपाल, राम पाल, हरेंद्र, मनोज आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें