फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ौत शहर में जाम बना नासूर

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

नगर मेें जगह-जगह जाम लगने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को भी लोग घंटों जाम में फंसे रहे, लेकिन पुलिस प्रशासन ने इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया। इससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने प्रशासन से जाम से निजात दिलाने की मांग की।
नगर में जाम लगना आम बात हो गई है। आए दिन लोगों को जाम से जूझना पड़ता है। बावली रोड, बिजरौल रोड तिराहा, अग्रसेन तिराहा, भगवान महावीर मार्ग, बाजार पुलिस चौकी के पास, कोताना रोड पर अतिक्रमण के कारण सबसे ज्यादा जाम लगता है। कई-कई घंटे तक लोग जाम में फंसे रहते हैं। बुधवार को भी बाजार पुलिस चौकी, बावली रोड, बिजरौल रोड तिराहे पर भयंकर जाम लगा रहा। सड़क पर दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। लोगों को दो घंटे तक जाम में फंसे रहना पड़ा। इस दौरान स्कूलों की छुट्टी होने के कारण जाम में बच्चे भी फंस गए। सूचना के बाद भी पुलिस ने जाम खुलवाना जरूरी नहीं समझा। इसको लेकर लोगों ने आक्रोश जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रीतम सिंह वर्मा, डॉ. हरपाल सिंह, रामबली राणा, हरेंद्र, दिनेश आदि ने बताया कि नगर में अतिक्रमण और भारी वाहनों के आने के कारण जाम की स्थिति रहती है। प्रशासनिक अधिकारियों को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए कई बार लिखित में भी दिया, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। मुख्य चौराहों व तिराहों पर ट्रैफिक पुलिस न होने से भी जाम लगता है। प्रशासन को जाम से निपटने के लिए स्थायी हल निकालना चाहिए। भारी वाहनों की एंट्री पर रोक लगानी होगा। इस संबंध में एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी ने बताया कि नगर निकाय चुनाव के बाद जाम की समस्या से निपटा जाएगा और इसका स्थायी हल निकाला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें