फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर डीआईओएस के साथ नोकझोंक

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। नई पेंशन कटौती और सरकारी अंश जमा होने का ब्योरा न देने पर डीआईओएस को शिक्षकों ने कार्यालय में कुंडी बंद कर रोक लिया। उनके साथ नोकझोंक की। चेतावनी दी तब तक मांग पूरी नहीं होगी तब तक जाने नहीं देंगे। आश्वासन बाद शिक्षक शांत पड़े।
विज्ञापन

शनिवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी के सदस्य और जिला मंत्री वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में शिक्षक डीआईओएस दफ्तर पहुंचे। मांगों को लेकर हंगामा किया। उन्होंने बताया कि नई पेंशन कटौती और सरकारी अंश जमा होने का विभाग द्वारा ब्योरा नहीं दिया जा रहा है। इसके लिए कई बार विरोध जता चुके है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने बताया मांग को लेकर डीआईओएस को कार्यालय से जाने लगे तो दरवाजे की कुंडी बंद कर उन्हें रोक दिया। वहीं उन्हें बैठा लिया। इस दौरान शिक्षकों की डीआईओएस के साथ नोकझोंक हुई। चेतावनी जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी, तब तक उन्हें कहीं जाने नहीं देंगे। इससे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। शिक्षकों का मान मनोबल किया। डीआईओएस ने बताया तकनीकी कारणों से कार्रवाई नहीं हो रही है। एक सप्ताह में पूरा ब्योरा दें दिया जाएगा। इस दौरान प्रधानाचार्य परिषद के अध्यक्ष राममोहन भारद्वाज, अजयराज शर्मा, इंद्रपाल सिंह, सूबे सिंह, कृष्णपाल, राजेंद्र शर्मा, जितेंद्र पाल, कुलदीप कुमार, कुशलवीर, अनुज, राज कुमार आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें