अमीनगर सराय (बागपत)। जिलेभर में गोपाष्टमी धूमधाम के साथ मनाई। श्रद्धालुओं ने गौवंश की सेवा की और उन्हें हरा चारा खिलाया। कस्बे में कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें दूर दराज से गोरक्षक पहुंचे।
शनिवार को आदर्श गौशाला में गोपाष्टमी धूमधाम से मनी। दूर दराज से आए लोगों ने गौशाला में गो माता की पूजा की। दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सरस्वती विद्या मंदिर की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। वक्ताओं ने गऊ माता पर विचार प्रस्तुत किए। कस्बे की श्वेता, विशाल, क्षमा, वैष्णवी भारद्वाज, सोनम यादव, आकांक्षा, मानवी शर्मा को उपहार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अशोक कुमार अग्रवाल और संचालन दिनेश जैन ने किया। इसमें ओमप्रकाश गर्ग, राकेश गुप्ता, प्रवीण मित्तल, प्रेमचंद जैन, संदीप गोयल, ईश्वर अग्रवाल, पंडित धनराज जैन, श्याम गर्ग, मांगेराम यादव, विनोद सिंघल, जयपाल प्रजापति, शिवकुमार, जय किसान जिंदल, अनूप सिंघल, जयकुमार, मुन्नालाल आदि रहा। इसके अलावा अन्य स्थानों पर भी गोपाष्टमी का आयोजन किया गया। जिसमें गोमाता की पूजा की।