बड़ौत (बागपत)।
श्री दुर्गा संकीर्तन मंडल के तत्वाधान में माता वैष्णो देवी मंदिर रेलवे स्टेशन मंदिर से वैष्णो देवी की शोभायात्रा निकाली।
शोभायात्रा का उद्घाटन विवेक आत्रेय शर्मा ने किया। शोभायात्रा का जुलूस रेलवे रोड, बिनौली रोड, भगवान महावीर मार्ग, संजय मूर्ति, नेहरू मूर्ति, गांधी रोड होते रेलवे स्टेशन पर मंदिर में समाप्त हुई। शोभायात्रा में आगे आतिशबाजी छोड़ी । उसके पीछे ढोल पार्टी चली। शोभायात्रा में दिल्ली, मेरठ, बड़ौत, मीरापुर समेत एक दर्जन बैंड धार्मिक धुन बजाते चले। उनके बीच-बीच में भव्य झांकियां, रावण युग, शंकर पार्वती, राम दरबार, शेरावाली, कृष्ण राधा, हनुमान बजरंग बली, काली शंकर, अर्जुन युद्ध, राजस्थानी झांकी और मिसाइल-हेलीकाप्टर की झांकी आकर्षण का केंद्र बनी रही।
शोभायात्रा को जगह-जगह विभिन्न सामाजिक संगठनों ने प्रसाद वितरण किया। इसमें मुख्य अतिथि भाजपा नेता डॉ. पुष्पेंद्र कुमार, प्रसाद वितरक जय कुमार गोयल, ज्योति प्रचंड कर्ता शिवकुमार गोयल, पुरस्कार वितरक नगीन चंद, राजीव कुमार, स्वागताध्यक्ष नवीन जैन बब्बल, झंडारोहण कर्ता रक्षित सैनी, मूर्ति विराजमान कर्ता हिमांशु गुप्ता, पंखा ढुलावन रोहित मित्तल, चक्र भेंटकर्ता ईश्वर दास, अजय जैन, माता का श्रृंगार विवेक गुप्ता, चुनरी भेंटकर्ता दीपांशु जैन रहे।
इसमें विनोद जैन एडवोकेट, विनोद मित्तल, वीरसैन सोलंकी, पंडित आकाश भारद्वाज उपस्थित रहे। शोभायात्रा को सफल बनाने में सीताराम गोयल, प्रमोद पालीवाल, ईश्वर दयाल गोयल, बाबूराम मित्तल, अध्यक्ष संजय गोयल, महामंत्री रवि पालीवाल, सुभाष गुप्ता, अनुज गर्ग, पंकज गुप्ता, दीपक त्यागी, महेश चंद, अंकुर जैन, सोनू सैनी, सौरव जैन, आकाश आदि का सहयोग रहा।