बागपत। शारदीय नवरात्र की खरीददारी के लिए बाजार में चहल-पहल रही। पूजन सामग्री के अलावा महिलाओं ने व्रत के दौरान खाने-पीने की सामग्रियों की खरीददारी की। पूजन के लिए चुनरी और नारियल खरीदे । कुट्टे के आटे के रेट 80 से बढ़कर एक सौ रुपये किलो पहुंच गए।
बृहस्पतिवार से पहला नवरात्र है। महिलाओं ने इसकी तैयारियां की। घरों में देवी दुर्गा के रूपों को विराजमान किया । देहात क्षेत्र में सांझी में दिनभर रंग भरे गए और इसके बाद इन रूपों को स्थापित किया। इस कार्य में महिलाओं ने उत्साह दिखाया। उधर, बाजारों भी मूर्तियों की खरीददारी भी की गई। व्रत की तैयारी की। पूजा के दौरान प्रयोग की जाने वाली माता की चुनरी से लेकर पूजा पाठ का सामान दुकानों से खरीदी गई। नवरात्र को देखकर मंदिरों को सजाया और माता का श्रृंगार किया।
फलों पर भी महंगाई की मार
बागपत। नवरात्र में श्रद्धालुओं पर महंगाई की मार भी पड़ेगी। केले का दाम 50 रुपये प्रति दर्जन से बढ़कर 60 रुपये तक पहुंच गया। सेब का दाम एक सौ रुपये किलो है, लेकिन नवरात्र के चलते इसकी कीमत भी 120 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है। कुट्टे के आटे का दाम भी बीस रुपये बढ़ गया है। नारियल का रेट 40 से 50 प्रति किलो, संतरा 80 से एक सौ रुपये, चीकू 60 से 80 रुपये पर पहुंच गया है। पपीता 40 से 60 और अमरूद 30 से 45 पर पहुंच गया है।