अग्रवाल मंडी टटीरी। सूरजपुर महनवा गांव के छात्र की अमेरिका में सड़क हादसे में मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। उसका शव वहां से लाने की तैयारी चल रही है।
सूरजपुर महनवा गांव के रमाकांत दीक्षित अपने परिवार के साथ पिछले काफी समय से दिल्ली के महरौली में रहते हैं। वे कपड़े का व्यापार करते हैं। उनका बेटा मिहिर दीक्षित (22), अमेरिका में पढ़ाई कर रहा था। गांव में रहने वाले महेश दीक्षित ने बताया कि जानकारी मिली रविवार शाम उनका भतीजा मिहिर अमेरिका में होटल पर खाना खाने के बाद टैक्सी में सवार होकर अपने कमरे पर जा रहा था। रास्ते में ही टैक्सी अनियंत्रित होकर खंभे से टकरा गई। उसमें सवार मिहिर की मौत हो गई। उसको वहां से लाने की तैयारी चल रही है। घटना से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
हाईवे पर हादसे में दो युवक घायल
बागपत। दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे स्थित गौरीपुर मोड़ के पास कार की टक्कर से बाइक सवार युवक सुनील और निखिल निवासी लोनी घायल हो गए। आरोपी चालक, कार को लेकर फरार हो गया। राहगीरों ने घायलों का निजी चिकित्सक से उपचार कराया।